Breaking News

Indian MLM Act News चिटफण्ड फ्राड कम्पनियो के खिलाफ केन्द्र सरकार का एक्शन प्लान अगले माह से शुरू ।

16-Feb-2013 -Indian MLM Act News चिटफण्ड MLM कंपनियों के बढ़ते हुए फ्राड को रोकने के लिए कार्पोरेट अफेयर मंत्री सचिन पायलेट एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यवाही अगले माह से शरू करने जा रहे है।  इसमें कार्पोरेट मंत्री सचिन पायलेट और सीनियर आफिसर की टीम बनाई है जो राज्यों का दौरा अगले माह से चालू करेंगी। यह टीम राज्य के  मुख्यमंत्री  (C.M.) और सीनियर ऑफिसर से मिलेगी और चिटफण्ड MLM कंपनियों पर कार्यवाही करेगी। पायलेट ने कहा कि हमने इन
फ्राड कम्पनियों के लिए फायनेंस मिनिस्टर और सेबी को भी आगाह कर दिया है कि यह एक लड़ाई है चिटफण्ड  और फ्राड MLM कम्पनियों के खिलाफ सचिन पायलेट ने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बता दिया है की जल्द ही हम मिलकर इनसे निपटेंगे 2012 में पकड़ी गई  ऐसी 87 MLM चिटफण्ड कम्पनियों पर कार्यवाही की जा रही है और इसके सम्बन्ध में MCA ने रजिस्ट्रार ऑफ़ कम्पनी (ROC) और रिजनल डायरेक्टर से कहा है। फ्राड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस MCA के अंतर्गत कार्य कर रहा है। डिवीज़न ऑफ़ फाइनेंसियल सर्विसेस (DFS) जिसने एक अंतर मंत्रालय ग्रुप बनाया है, जो कि MCA,RBI SEBI कंजूमर अफेयर मिनिस्ट्री , और सेंट्रल इकोनामी इंटेलिजेंस ब्यूरो को रिप्रेजेन्टेटिव करेगा।
ये कम्पनियां चिटफण्ड एक्ट 1978 के अंतर्गत आती हैं, और गलत तरीके से पैसा इकट्ठा करती है एवं ज्यादा कमीशन व प्राइज देती है जब तक सेंट्रल लॉ इन्हें रेगुलेट नहीं करता तब तक यह राज्य की जवाबदारी है कि इन्हें पकड़े व स्टेट लॉ बनाकर इन पर कार्यवाही करे।   श्री सचिन पायलट ने कहा की "बड़े  शहरों के मुकाबले छोटे कस्बों के इन्वेस्टर को इनसे बचाना है क्योंकि वे इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते है।"   www.mlmnewspaper.com

No comments