MizoDirect News- मिज़ो डायरेक्ट शुरू होने के साथ ही विवादों में ।
Mizo Direct मिज़ो डायरेक्ट शुरू होने के साथ ही विवादों में घिर गयी है। पूरे देश में तेजी से प्रचारित किया गया कि मिजोरम सरकार ने मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी की शुरूआत की है। इंटरनेट पर जब लोगों ने www.mizodirect.mizoram.gov.in को खोलकर देखा तो वहां भारत सरकार का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ के साथ बेवसाइट कोहूबहू वैसा ही बनाया गया था जैसा कि मिजोरम सरकार के दूसरे विभागों की बेवसाइट
मौजूद है। क्युकि इस वेबसाइट का सब डॉमेन mizodirect मिजोरम सरकार के डोमेन mizoram.gov.in पर ही था अत: लोगों ने शक नहीं किया गया और देखते ही देखते पूरे देश भर में हजारों संखिया में ज्वाइनिंग शुरू हो गईं। लेकिन सबसे बड़ी सोचने वाली बात तो ये है कि लांचिंग से एक दिन पहले ही बंद हो गई www.mizodirect.mizoram.gov.in कि वेबसाइट यहा तक कि मिजोरम के राज्यपाल महोदय के कार्यालय ने उनके ऐसी किसी भी कंपनी में इन्वाल्व होने से साफ इंकार किया है एवं उनके फोटो या नाम का उपयोग करने पर भी आपत्ति जताई है।
आभ ये देखना होगा कि इस मामले में वो लोग जो ठगी का शिकार हुए उसपर मिजोरम सरकार क्या करती है।
और जो लोग इस फ्रॉड कंपनी को सरकार का बताकर लोगोको ठग रहे थे उसपर क्या करवाइ करती है !
देखा जाएँ तो ये अपने आप में एक बहुत बड़ा फ्रॉड है , जहां अम जनता अपना पैसा और समय लगाकर अपने भविष्य का निर्माण करने हेतु काम पर लग पड़ी थी।


No comments
Post a Comment