Breaking News

MLM Fraud Compnay News- केंद्र सरकार ने दिए योड्लेट कम्पनी की छानबीन के आदेश

8-March-2013 एमएलएमन्यूज़पेपर,इंदौर- केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के केन्द्रीय आर्थिक आमसूचना ब्यूरो दिल्ली ने इंदौर शहर की चिटफंड कम्पनी योड्लेट ट्रेडकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लेनदेन में गड़बड़ी पाई है। ब्यूरो के पत्र पर राज्य  शासन ने प्रशासन को जाँच के निर्देश दिए हैं। उधर, कम्पनी इंदौर स्थित डीएम टावर में   किराए का दफ्तर छोड़कर फरार हो गई। प्रशासन ने पुलिस को जाँच के लिए पत्र भेजा है। ब्यूरो ने लिखा है कि मल्टीलेवल मार्केटिंग कर रही इस कम्पनी के बैंक खाते और
पैन नंबर की जाँच करने से लेनदेन में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। शक है कि कम्पनी जनता से अवैध तरीके से धन उगाही कर रही है। एमएलएम  न्यूज़ पेपर की जानकारी के अनुसार कम्पनी ने करीब पांच महीने पहले ही कामकाज बंद कर दिया था। एमएलएम  न्यूज़ पेपर की जानकारी के अनुसार कंपनी 5500 रु. में सूट का कपड़ा और बेचकर डिस्ट्रीब्यूटर बनाती और इंश्योरेंस पालिसी देती थी। फिर  डिस्ट्रीब्यूटर को एक सदस्य बनाने पर 20 फीसदी कमीशन देने का वादा करती थी। इस तरह कम्पनी डिस्ट्रीब्यूटर को मार्केटिंग के अलग-अलग स्तर पार करने पर 50 हज़ार से लाखों रुपये तक कमीशन देने की बात कहकर अपने साथ जोड़ती थी। Source- MLMNewsindia.com www.mlmnewspaper.com

No comments