राकेश रघुवंशी निवासी अन्नपूर्णा ने जो ट्यूलिप प्रालि. में काम कर चुके है, इस चिटफंड कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इस शिकायत में कहा गया था कि ट्यूलिप मेगामार्ट कम्पनी जो पहले ट्यूलिप प्रायवेट लिमिटेड के नाम से कार्य कर रही थी, कुछ समय पूर्व यह कम्पनी कई लोगों के करोडो रूपये हड़प कर चुकी है। जो लोग पहले ट्यूलिप ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे वही लोग ट्यूलिप मेगामार्ट में काम कर रहे है,तथा लोगो के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। इसके बाद कम्पनी पर छापामार कार्रवाई की गई और उसको सील कर दिया गया। सोमवार को वहाँ से सभी प्रकार के दस्तावेजों को जब्त किया गया है, इनकी जाँच की जा रही है। -MLMnewspaper.com
No comments
Post a Comment