Cyber Crime News - सीखे गुर साइबर क्राइम रोकने के
चंदौली : समाज में साइबर क्राइम के जरिए बढ़ते अपराध को रोकने के लिए मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा वीडियो फिल्म के जरिए साइबर अपराध रोकने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक शरद सचान ने कहा कि वर्तमान दौर में नगरों में आए दिन खुल रहे साइबर कैफे की आड़ में अपराध किए जा रहे हैं जिससे समाज में अपराध की गति तीव्र होती जा रही है। खासकर युवाओं के द्वारा साइबर के जरिए अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों
को साइबर की विशेष जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है ताकि अपराध पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके। कहा कि पुलिस अधिकारियों को यह जानना जरूरी है की अपराध की प्रकृति क्या है और इसकी रोक थाम के लिए क्या प्रयास होने चाहिए। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर की ओर से विस्तार से साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सचिन गुप्ता के साथ जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। Source-jagran.com
No comments
Post a Comment