चिटफंड कंपनी पर 1500 करोड़ हड़पने की याचिका दायर
रांची: जादूगोड़ा स्थित राज कॉम मोबाइल नामक चिटफंड कंपनी पर यूसीआइएलकर्मियों व आसपास के लोगों का लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने का आरोप लगा है. झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को लगभग 8400 लोगों के साथ ठगी का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गयी है याचिकाकर्ता संजय लकड़ा की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने जनहित याचिका दायर की. पूरे मामले की जांच सीबीआइ, आयकर व इडी से कराने का आग्रह किया गया है. इस मामले में कंपनी के प्रोपराइटर दीपक कुमार सिंह, उनके भाई कमल कुमार सिंह (यूसीआइएलकर्मी) व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है. याचिका में कहा गया है कि चिटफंड कंपनी में अधिकतर पैसा यूसीआइएल कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों ने
जमा किया था.
शुरू में कंपनी द्वारा अपने खाताधारियों को राशि लौटायी गयी, लेकिन बाद में राशि लौटाना बंद कर दिया गया. कंपनी राज बाजार, राज टॉवर के नाम से भी काम करती है. आसपास के लोगों के अलावा सांसद, विधायक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पैसा लगाया है. लगभग 400 लोगों ने जादूगोड़ा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. इसके बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. Source -http://prabhatkhabar.com
No comments
Post a Comment