Breaking News

महिला ने एकसाथ 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया, मां अपने किसी भी बच्चे की किलकारी तक नहीं सुन पाई

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के सतना जिले में 28 साल की एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया जो भारत में अबतक एक समय में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने का रेकॉर्ड है। लेकिन सबसे दुखद बात यह रही कि यह मां अपने किसी भी बच्चे की किलकारी तक नहीं सुन पाई, क्योंकि उनमें से एक भी बच्चा जिंदा नहीं रह पाया । 
बताया जा रहा है कि यह भारत में एक वक्त में सबसे अधिक बच्चों को जन्म देने का रेकॉर्ड है। इससे पहले
रोम में एक डॉक्टर ने दावा किया था कि उन्होंने 1971 में एक महिला के गर्भ से 15 बच्चों को निकाला था।

सतना जिले के कोटी गांव की रहने वाली अंजू कुशवाहा ने रविवार शाम अस्पताल ले जाने के रास्‍ते में 9 और अस्पताल में एक बच्‍चे को जन्‍म दिया। डॉक्‍टरों का कहना है कि भारतीय मेडिकल इतिहास में यह एक रेकॉर्ड है। Source Navbharat times, Indiatimes.com 

No comments