Breaking News

सावधान ! ! ! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के लिए हैकर्स की नई चाल

नई दिल्ली।। दिल्ली पुलिस ने ई-बैंकिंग फ्रॉड करने का नया तरीका पकड़ा है। इसमें हैकर्स पहले अपने शिकार के इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट को हैक करते हैं और फिर उनकी अवैध ट्रांजैक्शंस से जुड़े एसएमएस बैंक कस्टमर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक करवा देते हैं। 
दक्षिण दिल्ली पुलिस ने हाल ही में ऐसे ही एक मामले में दो नाइजीरियाई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने जापान में रहने वाले एक एनआरआई के बैंक एकाउंट से 70 लाख रुपए की हेराफेरी की थी।

पुलिसी ने इनसे 3 लैपटॉप जब्त किए जिनमें करीब 1.5 करोड़ लोगों का बैंकिंग डाटा था। पूछताछ के दौरान इन्होंने पुलिस को बताया कि वे पहले बैंक की वेबसाइट से कस्टमर्स का डाटा हैक करते थे, जिसमें इंटरनेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और अन्य जानकारियों के साथ वह मोबाइल नंबर होता है, जिस पर एकाउंट से ट्रांजैक्शन होने पर एसएमएस भेजा जाता है। ये जानकारियां हासिल करने के बाद ये हैकर्स मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के रीटेल आउटलेट पर जाकर हैंडसेट के साथ सिम खोने का बहाना बनाकर नंबर ब्लॉक करा देते थे।

No comments