Breaking News

Staywell infotech News - फरार डायरेक्टर जयपुर से गिरफ्तार।

www.mlmpromoters.com14-Dec. उज्जैन म.प्र.। एड क्लिकिंग एंड पोस्टिंग (आईडी) से पैसा कमाने का झांसा देकर शहर के युवाओं से 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जयपुर से अपनी हिरासत लिया है उसके दो साथी अजीत सिंह और अश्विन पारिख  फरार हैं। माणकचौक थाना सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव ने बताया कि स्टेवेल इंफोटेक कंपनी जयपुर के संचालक शक्तिसिंह पिता बिशनसिंह को जयपुर से गिरफ्तार किया गया  है।  और उसके दो साथी फरार है।17 दिसंबर तक न्यायालय ने उसे  रिमांड पर सौंपा। तीनों आरोपी के  खिलाफ रतलाम, मंदसौर, उज्जैन तथा इंदौर में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज  हैं।
कंपनी से रतलाम की फ्रेंचाइजी लेने वाली महिला अनीता दग्दी को गिरफ्तार किया जा चुका है। ठगाए युवकों ने 5 मार्च 13 को माणकचौक थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी।

No comments