QNet Latest News -मलयेशिया से जल्द भारत लौटेंगे फरेरा ।
क्यू नेट घोटाला में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जिन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है उनमें से एक पूर्व वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा मलयेशिया में हैं और वहां अपना इलाज करवा रहे हैं। क्यू नेट की भारतीय फ्रेंचाइजी विहान डायरेक्ट सेलिंग (वीडीएस) में 75 वर्षीय फरेरा के शेयर हैं। फरेरा ने कंपनी को ईमेल के जरिए सूचित किया है कि वह सफर करने के लिए मेडिकली फिट होते ही भारत लौट आएंगे । फरेरा ने कहा कि वह इलाज के लिए मलयेशिया में हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह ईओडब्ल्यू की पूछताछ का सामना करने से नहीं डर रहे हैं। उधर क्यू नेट ने भी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि देव वाधवानी और सचिन गुप्ता को ईओडब्ल्यू ने उसके समक्ष पेश होने के लिए कोई समन नहीं भेजा ।
क्यू नेट घोटाला में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जिन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है उनमें से एक पूर्व वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा मलयेशिया में हैं और वहां अपना इलाज करवा रहे हैं।
क्यू नेट की भारतीय फ्रेंचाइजी विहान डायरेक्ट सेलिंग (वीडीएस) में 75 वर्षीय फरेरा के शेयर हैं। फरेरा ने कंपनी को ईमेल के जरिए सूचित किया है कि वह सफर करने के लिए मेडिकली फिट होते ही भारत लौट आएंगे।
फरेरा ने कहा कि वह इलाज के लिए मलयेशिया में हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह ईओडब्ल्यू की पूछताछ का सामना करने से नहीं डर रहे हैं। उधर क्यू नेट ने भी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि देव वाधवानी और सचिन गुप्ता को ईओडब्ल्यू ने उसके समक्ष पेश होने के लिए कोई समन नहीं भेजा । Source- vavbharattimes Indiatimes.com mlmgugu.in mlmpromoters.com

No comments
Post a Comment