Breaking News

मैक्स फोरेक्स ऑनलाइन बिज के मुख्य आरोपी अमित कोठारी को जमानत

मुरादाबाद। सैकड़ों लागों को सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मुख्य आरोपी को आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। आरोपी चार वर्षो से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ देश भर में ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2009 में मैक्स फोरेक्स ऑनलाइन बिज कंपनी ने देश में ऑनलाइन फाइनेंस का काम शुरू किया। इसके मालिक व डायरेक्टर अमित कोठारी थे। कंपनी का हेड आफिस मॉरिशस में व स्थानीय आफिस दिल्ली में था। कंपनी ने एक बार में 12750 रुपये जमा करने पर 12 महीने तक हर माह 1530 रुपये
देने का वादा किया तो लोग झांसे में आ गए और लोगों ने ऑनलाइन रकम जमा करनी शुरू कर दी। इसमें मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने मिश्रा बिल्डिंग निवासी रविपाल वालिया की पत्‍‌नी ममता वालिया ने भी रुपये लगाए। कंपनी ने अधिक लाभ का झांसा दिया तो उन्होंने अन्य लोगों को भी जोड़ा और कुछ ही दिनों में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दे दिया। इस बीच, 13 अक्टूबर 10 को कंपनी की वेबसाइट बंद हो गई। इसमें जिले के 512 लोगों के करोड़ों रुपये दांव पर लग गए। इसके बाद ममता ने धारा 156 (3) के तहत कोर्ट के जरिए केस दर्ज करा दिया। इसमें दिल्ली के रोहिणी निवासी कंपनी मालिक व संचालक अमित कोठारी, दिल्ली के यमुना विहार निवासी व भारत में कंपनी के बिजनेस पार्टनर मनोज शर्मा व उनके पिता श्रीराम शर्मा, दिल्ली के जनकपुर निवासी सरदार गुरुलाल और मुरादाबाद के नवीननगर निवासी व सिरसी (अब सम्भल जनपद में) के प्रथमा बैंक के हेड कैशियर राजेंद्र प्रसाद राज, इनकी पत्‍‌नी रेखा प्रसाद राज, बेटा अंकित राज व इनकी एक भाभी को आरोपित किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की। इस बीच, बैंक प्रबंधन ने हेड कैशियर को संलिप्त मानते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया।
इस प्रकरण में मनोज शर्मा व श्रीराम शर्मा की जमानत हो चुकी है जबकि अन्य आरोपी कोर्ट से स्टे ले आए। इस बीच, कंपनी के मालिक अमित कोठारी ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सेशन कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी की अंतरिम जमानत स्वीकार कर ली। कोर्ट ने आदेश दिया कि गुरुवार को आरोपी फिर से कोर्ट में हाजिर हों।
देश भर में चार हजार करोड़ रुपये का मामला : वादी मुकदमा ममता के अधिवक्ता भुवनेश कुमार ने कोर्ट में लगाई आपत्ति में कहा है कि कंपनी ने देश भर में चार हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। Source - Jagran.com  www.mlmnewspaper.com  post Free AD www.mlmclassifieds.biz 

No comments