नौकरी के नाम पर की डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी सिंगापुर में।
देहरादून शहर में एक बार फिर नौकरी के नाम पर युवाओ से ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कनाट प्लेस की प्लसमेंट एजेंसी ने लगभग ५० युवाओं को सिंगापुर की प्रतिष्ठित कम्पनियो में नौकरी का झांसा देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए है।
और इसके बाद प्लेसमेंट एजेंसी संचालक फरार हो गए। पीड़ित युवाओ ने एसएसपी अजय रौतेला के पास शिकायत की देहरादून,हरिद्वार ,ऋषिकेश ,रुड़की ,इन इलाके के युवाओ ने बताया कि वे अलग - अलग कॉलेजों में पढ़ते है।
इस दौरान कनाट प्लेस में कम्प्यूटर कोर्स के लिए जाते थे। यहा एक प्लेसमेंट एजेंसी में युवाओ ने नौकरी की बात की थी। आरोप है कि मुरादाबाद निवासी एजेंसी संचालको ने सिंगापुर की प्रतिष्ठित कम्पनियो में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी संचालको ने इस एवज में किसी में डेढ़ लाख किसी ने दो लाख तो किसी ने तीन लाख रुपये और बीजा अन्य दस्तावेज बनाने की एवज में लिए और ना ही बीजा न नौकरी लगी जब युवाओ ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी संचालक ऑफिस बंद कर फरार हो गए। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जाँच के आदेश दिए है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।
No comments
Post a Comment