KBC Multi Trade निवेश कंपनी से मिला धोखा तो मां-बेटे ने की खुदकुशी
एक स्थानीय निवेश कंपनी KBC Multi Trade Pvt Ltd में काम कर रही और कई निवेशकों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये ठगी करने वाली एक महिला और उसके 22 साल के बेटे ने खुदकुशी कर ली.
नासिक के पंचवटी थाना प्रभारी एसटी अवसारे ने बताया कि मां-बेटे की पहचान पुष्पलता पोपट निकम और सागर के तौर पर की गई है. केबीसी मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश के जरिए भारी रकम गंवाने के बाद रविवार की रात उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.
घटना का पता तब चला जब महिला की बेटी ज्योति सलगुडे ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कुमभार वाडा इलाके स्थित महिला के घर पहुंच गई. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें लिखा है कि कंपनी के मालिक भाऊसाहेब चव्हाण और उनकी पत्नी आरती चव्हाण से धोखा मिलने के बाद उन्होंने खुदकुशी का फैसला किया है. मालिक और उनकी पत्नी फरार हैं.
नासिक सिविल अस्पताल में एक नर्स के तौर पर कार्यरत पुष्पलता ने कंपनी में कुछ रकम निवेश की थी और दूसरे कई लोगों से कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए निवेश करने को प्रेरित किया था. लेकिन कंपनी ने पंचवटी इलाके में अपना दफ्तर बंद कर दिया और पैसा लेकर फरार हो गई.
Source : - http://aajtak.intoday.in/story/cheated-mother-son-end-life-in-nashik-1-771742.html
नासिक के पंचवटी थाना प्रभारी एसटी अवसारे ने बताया कि मां-बेटे की पहचान पुष्पलता पोपट निकम और सागर के तौर पर की गई है. केबीसी मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश के जरिए भारी रकम गंवाने के बाद रविवार की रात उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.घटना का पता तब चला जब महिला की बेटी ज्योति सलगुडे ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कुमभार वाडा इलाके स्थित महिला के घर पहुंच गई. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें लिखा है कि कंपनी के मालिक भाऊसाहेब चव्हाण और उनकी पत्नी आरती चव्हाण से धोखा मिलने के बाद उन्होंने खुदकुशी का फैसला किया है. मालिक और उनकी पत्नी फरार हैं.
नासिक सिविल अस्पताल में एक नर्स के तौर पर कार्यरत पुष्पलता ने कंपनी में कुछ रकम निवेश की थी और दूसरे कई लोगों से कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए निवेश करने को प्रेरित किया था. लेकिन कंपनी ने पंचवटी इलाके में अपना दफ्तर बंद कर दिया और पैसा लेकर फरार हो गई.
Source : - http://aajtak.intoday.in/story/cheated-mother-son-end-life-in-nashik-1-771742.html

No comments
Post a Comment