Sunshine Global Agro Limited चिटफंड कम्पनी करोड़ो के घोटाले के बाद फरार
बिहार / पूर्णिमा की सनशाइन ग्लोबल एग्रो लिमिटेड चिटफंड कम्पनी ने लोगो को १५० करोड़ रुपए का चुना लगाया है। इसके बाद बिहार और झारखंड के दर्जनो से अधिक एजेंटो ने कम्पनी दफ़्तर में हंगामा किया और कम्पनी एमडी के घर का घेराव भी किया।
एजेंटो का कहना था कि कम्पनी एमडी द्वारा २५ जुलाई तक भुगतान करने का अश्वासन दिया था। समय पर भुगतान नही हुआ तो मोबाईल द्वारा सम्पर्क किया पर मोबाईल बंद होने पर लोग पूर्णिमा पहुंचे लेकिन कम्पनी एमडी गायब थे। तो एजेंटो द्वारा जमके हंगामा किया गया इसके बाद सहायक थाना अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और जाँच का भरोसा दिलाया इसके बाद सनशाइन ग्लोबल एग्रो लिमिटेड कार्यालय का घिराव एजेंटो द्वारा किया गया लोगो का कहना है की समय पूरा होने के बाद भी उनको भुगतान प्राप्त नही हुआ।
भागलपुर से आए जावेद अंसारी व रघुवंश कुमार ने बताया कि जिले के करीब १० करोड़ का भुगतान किया जाना है। और साथ ही तारापुर से आए मो मकसूद आलम ने बताया की वहां के कार्यालय से ३५ लाख का भुगतान किया जाना है। इसी तरह अनेक एजेंटो ने बताया की सभी जिलो में हजारो उपभोक्ताओं के करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपयो का भुगतान किया जाना है लेकिन इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नही कराई है शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद ही कम्पनी की जाँच की जाएगी।

No comments
Post a Comment