Sardha Scum ओडिशा और पश्चिम बंगाल में CBI ने ३० जगहों पर मारे छापे
सारधा चिटफंड घोटाले में CBI ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ३० स्थानो छापे मारे इस छापेमारी में बीजू जनता दल BJD के सांसद और दो विधायको के आवास भी शामिल है। CBI अधिकारियो की टीम द्वारा २० स्थानो पर कार्यवाही की गई इनमे मयूरभंज से BJD सांसद चंद्र हसंदा और पार्टी के दो पूर्व विधायक सुबर्ण नायक तथा हितेश कुमार बागरती के आवास भी शामिल है।
CBI ने जाँच के दौरान बताया कि हंसदा नायकर और बागरती नवदिगत कैपिटल सर्विसेज के संस्थापक सदस्य डायरेक्टर है। इस कम्पनी के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही CBI ने मामला दर्ज किया था। इस कम्पनी पर सारधा की तरह करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप था। CBI ने इस कार्यवाही के दौरान हसंदा के घर से २८ लाख रूपये बरामद किये है।
इसके साथ ही एक और निर्देशक सन्यासी प्रधान के आवास पर CBI ने छापे मारी कर २२ लाख रूपये की FD और पांच लाख रूपये नगद बरामद किये CBI द्वारा पश्चिम बंगाल में १० जगहों पर छापेमारी की यह कार्यवाही CBI ने सारधा घोटाले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के निवास और सारधा रियल्टी ,सारधा ट्रेवल्स ,के ऑफिसो में की गई CBI ने सारधा घोटाले के खिलाफ पश्चिम बंगाल में तीन FIR दर्ज की थी और ओडिशा में करोडो रूपये की धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कम्पनियो ले खिलाफ ४४ FIR दर्ज की थी।
source ;- www.mlmnewspaper.com

No comments
Post a Comment