पैसे नहीं देने पर झूठे प्रकरण दर्ज करवा रही चिटफंड कंपनी
बैतूल। चिटफंड कंपनी द्वारा गरीबों को लूटा जा रहा है। पैसे नहीं देने पर गरीबो पर
झूठे प्रकरण दर्ज करवाए जा रहे हैं। उक्त शिकायत मुलताई ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम
जूनापानी उभारिया के ग्रामीणों ने शनिवार एसपी से की है। ग्राम जूनवानी से आए
ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि सहयोग माइक्रो
फाइनेंस कंपनी द्वारा गरीबों को लूटा जा रहा है। पैसे नहीं देने पर झूठा प्रकरण द
र्ज करवाया जाता है।
सितंबर को कंपनी के सुपरवाइजर अमित और धर्मेन्द्र से गांव के ही मनोहर पर झू
ठा केस दर्ज कराया है। दोनों ने मनोहर के घर पर लात मारे, सिम निकालकर
मोबाइल घर में फेंक दिया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मनोहर
रिपोर्ट करने गया था, उसे ही बैठा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चिटफंड
कंपनी ने गांव में अपना जाल फैला रखा है। गरीबों से वसूली की जा रही है।
ग्रामीणों ने फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले चिटफंड कर्मचारियों पर कार्रवाई और गरीबों को लूटने से बचाने की मांग की है। -
- See more at: http://www.patrika.com
/news/chit-fund-company-giving-money-to-file-a-false-case/1027885#sthash.F8k6y4QJ.dpuf
No comments
Post a Comment