Breaking News

टीवी पर विज्ञापन देख परिवार हुआ ठगी का शिकार

चौंतड़ा: टीवी पर विज्ञापन देख कर डिस्काउंट व गिफ्ट के चक्कर में चौंतड़ा का एक परिवार ठगी का शिकार हो गया। चौंतड़ा के डकबगड़ा गांव की महिला निवासी कमलेश कुमारी को इस चक्कर में 3100 रुपए का चूना लगा है और हाथ आई चूर्ण की एक पुडि़या।
महिला के पति सुभाष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक टीवी चैनल में विज्ञापन में दिखाए जा रहे नंबरों पर पत्नी व बच्चों ने मैसेज किया। उनके फोन पर काल आई और प्रोडक्ट के बारे में बताने के साथ यह भी बताया कि अभी आर्डर करने पर वीपीपी से भेजे जाने वाले पार्सल में एक गिफ्ट चेक भी भेजा जाएगा। इस पर कमलेश कुमारी व बच्चों ने आर्डर दे दिया।
जब कुछ दिनों बाद वीपीपी से 3100 रुपए का भुगतान कर पार्सल प्राप्त करने के बाद खोला तो महिला और परिवार के अन्य सदस्य देख कर दंग रह गए। डिब्बे के अंदर रद्दी अखबारों में लिपटी एक चूर्ण की पुडि़या व पत्र निकला। वहीं इसके बाद महिला ने उक्त ऐड कंपनी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि आप दो हजार रुपए और भेजो आपको अढ़ाई लाख का गिफ्ट भेजा जाएगा और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। वहीं ठगी का शिकार हुई उक्त महिला ने पुलिस में इस संबंध में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
Source : http://jogindernagar.com  www.mlmnewspaper.com  www.mlmtimes.in




स्रोत: दिव्यहिमाचल


home/watching-ad-television-family-becomes-victim-fraud

No comments