Breaking News

ChitFund Company शिकायत के बाद भी चल रहीं चिटफंड कंपनियां

राजनांदगांव(ब्यूरो)। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सेबी में शिकायत और पुलिस कार्रवाई के बाद भी कोई इन पर कोई लगाम नहीं लग रहा। पुलिस ने शिकायतों के बाद यहां चल रही 9 चिटफंड कंपनियों के दस्तावेज सेबी को जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी कुछ चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बावजूद चिटफंड कंपनियां शहर में बेखौफ होकर लोगों से रुपए बटोर रही है। वी ग्रुप जैसी कंपनी के डायरेक्टर कमलेश वर्मा के खिलाफ एक हफ्ते में दो एफआईआर के साथ हालांकि पुलिस ने सख्ती का संदेश जरूर दिया है।
पुलिस के अनुसार लगभग 7 माह पूर्व चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच के लिए सेबी को दस्तावेजों के साथ पत्र भेजा गया था। सेबी को बताया गया कि इन कंपनियों के खिलाफ कई निवेशकों द्वारा रकम नहीं लौटाने की शिकायत मिल रही है। इसके चलते सेबी से इन कंपनियों के दस्तावेज की जांच के लिए लिखा गया था। देश के कई शहरों में शाखाएँ चलाने वाली पीएसीएल के खिलाफ मामला कोर्ट में सेबी ही ले गई थी। यहां कोर्ट ने पीएसीएल को अपने समस्त निवेशकों की जमा रकम लगभग 50 हजार करोड़ रुपए लौटाने कहा है। इस कारण भी जल्द ही अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
इनके दस्तावेज सेबी के पास
सनसाईन इन्फ्राबिल्ड इंडिया लिमिटेड
पीएसीएल प्राइवेट लिमिटेड
वी ग्रुप रिलेशन इंडिया लिमिटेड
एवीएम रियल इस्टेट इंडिया
भूमि एंड एग्रीटेक इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड
जेएसवी डेवक्लोपेस इंडिया
केएमजे इंडिया लिमिटेड
एडीवी के्रडिट सोसाइटी कंपनी
यश ड्रीम रियल स्टेट इंडिया लिमिटेड
वर्सन...
सेबी को 9 कंपनियों के खिलाफ जांच के लिए पत्र लिखा गया है। इसके बाद पीएसीएल सहित एक कंपनी पर कार्रवाई हुई है। अन्य कंपनियों पर कार्रवाई का अधिकार सेबी को ही है। यदि कोई निवेशक रकम नहीं लौटाने की पुलिस में रिपोर्ट लिखाता है, तब ही पुलिस को कार्रवाई करने का अधिकार है।
शशिमोहन सिंह, एएसपी

Source :- http://naidunia.jagran.com  www.mlmnewspaper.com www.mlmtimes.i





chhattisgarh/rajnandgaon-rajnandgaon-news-complaint-chit-fund-company-asp-police-action-176862



No comments