Breaking News

देश में 2.57 लाख कंपनियां बंद हो गई ।

2 lakh compaines shut downदेश में 2.57 लाख कंपनियां बंद हो गई है। यह जानकारी कंपनी मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। मंत्रालय की तरफ से जारी ‌की गई जानकारी के मुता‌बिक देश में 31 अगस्त,2013 तक रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या 13.45 लाख थी। इसमें से 2.57 लाख कंपनियां बंद हो गई हैं। वहीं अभी 30,127 रजिस्टर्ड कंपनियां बंद होने की प्रक्रिया में हैं। मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में 1.44 लाख कंपनियों ऐसी भी है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने


वार्षिक रिटर्न नहीं दाखिल किए हैं। कंपनियों की तरफ से वार्षिक रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है।

ऐसी कंपनियों को निष्क्रिय श्रेणी में डाल दिया गया है। इसके परिणामस्‍वरूप वास्‍तव में लगभग 8.99 लाख कंपनियां ही सक्रिय स्थिति में हैं। 

हाल ही में (अगस्‍त 2013 में) कंपनी अधिनियम 1956 के तहत छह सरकारी कंपनियों ने पंजीकरण कराया था। इन पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को मिलाकर सरकारी कंपनियों की वैध पूंजी रुपये 4,181 करोड़ हो गई है।

वहीं अगस्‍त 2013 महीने में कुल नई 7,179 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है।  Source - Amarujala.com mlmguru.in

No comments