Speak Asia Latest News - कंडक्टर से करोड़पति बन गए स्पीक एशिया के एजेंट
Speak Asia online Scam Rajasthan Jaipur ९may जयपुर। शेयर बाजार में निवेश कर एक साल में दोगुनी रकम वापस का झांसा देने वाली स्टॉक गुरू इंडिया कम्पनी ने देश भर में सैकड़ों लोगों को ठगा। कम्पनी मुख्य कत्ताधर्ता लोकेश्वर दत्त और उसकी पत्नी प्रियंका सारस्वत को बनीपार्क थाना पुलिस हाल ही में तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाई है। इससे धोखाधड़ी के शिकार लोगों को डूबी रकम वापस मिलने की आस जगी और वे शिकायत दर्ज कराने वैशालीनगर थाने पहुंच गए। मंगलवार को ही 70 से अधिक फरियादी
वैशालीनगर में स्टॉक गुरू कम्पनी की फ्रेंचाईजी खोलकर करोड़ों ठगने वाले चार एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोग बुधवार को डीसीपी वेस्ट डॉ. रवि से मिले। उन्होंने डीसीपी को बताया कि ये एजेंट कुछ वर्ष पहले बस कंडक्टर का काम करते थे, बाद में स्टॉक गुरू में निवेश के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों की कोठियों के मालिक बन बैठे। डीसीपी ने मामले की पूरी जानकारी ली और सभी की शिकायतें दर्ज करने के निर्देश दिए। ठगी के शिकार लोगों ने डीसीपी को बताया कि लोगों को कम्पनी के जाल में फांसने वाले जितेन्द्र सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह, सीताराम बागड़ा और अनिल चौधरी ने वैशालीनगर में ऑफिस खोला था। जितेन्द्र और अनिल मिनी बस में कंडक्टर थे। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ठगी के पैसो से जितेन्द्र ने चांद बिहारी नगर-वैशालीनगर में, गजेन्द्र ने जगतपुरा में, सीताराम ने गोनेर में और अनिल ने सांगानेर में बड़ी-बड़ी कोठियां बना ली हैं। Source-opkrmlmnewsindia.com
No comments
Post a Comment